Tata Motors Share Price Crash 2025: क्या 40% गिरावट के बाद खरीदने का सही मौका है?

By Surender Bind

Published On:

Follow Us
Tata Motors Share Price

Tata Motors Share Price Crash 2025: Tata Motors के शेयरों में अक्टूबर 2025 में जो हलचल देखने को मिली है, उसने निवेशकों को चौंका दिया है। 14 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में लगभग 40% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोशल मीडिया से लेकर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तक हर जगह चर्चा का माहौल बन गया। लेकिन क्या ये गिरावट वाकई में नुकसान है या एक रणनीतिक बदलाव का हिस्सा? आइए जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम की वजह, विश्लेषण और आगे की संभावनाएं।

Tata Motors Share Price Today

14 अक्टूबर 2025 को Tata Motors का शेयर NSE पर ₹407.65 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को इसका क्लोजिंग प्राइस ₹660.90 था, यानी एक दिन में लगभग 38.31% की गिरावट। हालांकि ये गिरावट देखने में डरावनी लग सकती है, लेकिन असल में ये एक टेक्निकल एडजस्टमेंट है जो कंपनी के Demerger के चलते हुआ है।

शेयर में गिरावट क्यों आई?

Tata Motors ने 1 अक्टूबर 2025 से अपने Commercial Vehicle (CV) और Passenger Vehicle (PV) बिजनेस को अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया है। इसका मतलब ये है कि अब Tata Motors दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में काम करेगी:

  • Tata Motors Passenger Vehicles Ltd (TMPVL)
  • Tata Motors Commercial Vehicles Ltd (TMLCV)

14 अक्टूबर को शेयरholders को TMPVL के शेयर के बदले TMLCV का एक शेयर मिलेगा। इसी वजह से Tata Motors के मूल शेयर की कीमत में गिरावट आई है, क्योंकि अब उसमें CV बिजनेस की वैल्यू शामिल नहीं है।

LG India Share Price 2025: IPO के बाद 50% की तगड़ी छलांग ₹2050 तक पहुंच सकता है शेयर

Demerger Impact on Investors (निवेशकों पर डीमर्जर का असर)

इस डीमर्जर से निवेशकों को दो फायदे मिल सकते हैं:

  1. Strategic Clarity: अब दोनों कंपनियां अपने-अपने बिजनेस पर फोकस कर सकेंगी
  2. Valuation Unlock: अलग-अलग कंपनियों के शेयर मार्केट में बेहतर वैल्यू पा सकते हैं

Nomura जैसी ब्रोकरेज फर्म ने TMPVL और TMLCV दोनों के लिए लगभग समान टारगेट प्राइस दिए हैं – ₹367 और ₹365 प्रति शेयर।

Tata Motors Share Price Forecast 2025–2030

विशेषज्ञों के अनुसार, Tata Motors का फोकस अब EV सेगमेंट, JLR की रिकवरी और प्रीमियम कार मार्केट पर है। इससे आने वाले वर्षों में TMPVL की ग्रोथ तेज हो सकती है।

वर्षअनुमानित शेयर प्राइस
2025₹484 – ₹1028
2026₹1100+
2030₹1800+

क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो ये गिरावट आपके लिए एक मौका हो सकती है:

  • Valuation Attractive है: P/E Ratio सिर्फ 7.12 है
  • EPS मजबूत है: ₹57.55 प्रति शेयर
  • EV और JLR सेगमेंट में ग्रोथ की संभावना है

हालांकि, शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी रह सकती है, इसलिए निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

Expert Opinion on Tata Motors Stock (विशेषज्ञों की राय)

  • Nomura: “Near-term volatility possible, but long-term value intact”
  • Zee Business: “Demerger से दोनों कंपनियों को अलग-अलग ग्रोथ मिलेगी”
  • ET Markets: “Valuation clarity से निवेशकों को फायदा होगा”

Leave a Comment